
भोजपुरी सुपरस्टार अक्षरा सिंह को देखने के लिए कोर्ट परिसर में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोग उनकी एक झलक पाने को बेताब दिखे। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम के बीच उन्होंने सरेंडर कर दिया।

इस मामले में पहुंचे थे बेगूसराय कोर्ट जानकारी के अनुसार गायक शिवेश मिश्रा ने अक्षरा सिंह और उनके पिता पर गंभीर आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था। इसी मामले में कोर्ट ने मामले को सही मानते हुए भारतीय दंड संहिता की धारा 406 और 427 के तहत संज्ञान लिया था। इसके बाद अक्षरा सिंह को कोर्ट में हाजिर होने का कोर्ट द्वारा नोटिस जारी किया गया था। बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी से बचने के लिए अक्षरा सिंह ने जिला जज के समक्ष अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की थी। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अष्टम ने उन्हें जमानत दे दी। उसी आदेश के तहत उन्होंने आज कोर्ट में आत्मसमर्पण किया था।
समस्तीपुर में स्टेज शो से जुड़ा था मामला बता दें कि शिवेश मिश्रा ने आरोप लगाया कि उन्होंने समस्तीपुर में 24 अक्टूबर 2023 को रात 10 बजे एक कार्यक्रम रखा था। जहां दो घंटे की प्रस्तुति के लिए अक्षरा सिंह को 5 लाख 51 हजार रुपये दिए गए थे। पर, वह रात 12:30 बजे पहुंचीं और सिर्फ आधे घंटे प्रस्तुति देने के बाद माइक तोड़कर चली गई थी। इस दौरान आयोजक ने उन्हें रुकने की गुजारिश की थी। कहा था कि पैसे दिए जा चुके हैं, कोई अनहोनी हो जाएगी। फिर भी वह उस जगह नहीं रुकीं थी। शिवेश मिश्रा ने दिए गए पैसे की वापसी की मांग की थी, जो अब तक नहीं मिली थी।