बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट कल दोपहर
1:15 पर जारी किया जाएगा। शिक्षा मंत्री सुनील सिंह,
शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ एस सिद्धार्थ
और बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर रिजल्ट जारी
करेंगे।
12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 1 से 15
फरवरी 2025 तक हुआ था। इसमें 12,92,313 लाख
छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था। इनमें 6,41,847
लड़कियां और 6,50,466 लड़के हैं।
