बिहार के बेगूसराय जिले से प्रेमी जोड़े का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बेगूसराय जिले के चोरियाबरियापुर थाना और खोदाबंदपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली दो लड़कियों ने आपस में ही शादी रचा ली। खोदाबंदपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली प्रज्ञा सुमन और चेरियाबरियारपुर थाना क्षेत्र के खाजहांपुर गांव की लक्ष्मी कुमारी ने दिल्ली के एक मंदिर में शादी करने का दावा किया है। दोनों का कहना है कि 10 दिसंबर को घर से भागने के बाद उन्होंने नई दिल्ली के उत्तम नगर के एक मंदिर में विवाह किया। इस शादी में प्रज्ञा सुमन दूल्हा बनी हैं जबकि लक्ष्मी कुमारी खुद को दुल्हन मानती हैं

बेगूसराय में समलैंगिक विवाह का मामला आया सामने- ट्यूशन पढ़ने के दौरान हुआ था दोनों लड़की को आपस में प्यार।
बिहार के बेगूसराय जिले में एक अजीबोगरीब विवाह का मामला सामने आया है जहां पर दो लड़कियों ने आपस में शादी कर ली। दोनों लड़की सबसे पहले भारत की राजधानी दिल्ली के मंदिर में जाकर एक दूसरे से शादी कर ले इसका खुलासा तब हुआ जब घरवालों की धमकी से परेशान दोनों लड़की ने न्याय की गुहार लगाते हुए पुलिस थाने जा पहुंची उसने पुलिस को बताया कि अगर दोनों को एक साथ नहीं रहने दिया जाएगा तो वह दोनों अपना जान दे देगी। बेगूसराय जिले के चेरियाबरियारपुर थाना क्षेत्र का यह मामला है दोनों लड़की ने पुलिस को बताया कि उसके बीच प्यार प्रेम प्रसंघ का मामला 8 महीने से चल रहा है।