बेगूसराय आज पहुंचेंगे माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा पर कई रूठ रहेंगे डाइवर्ट


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा को लेकर
शनिवार को बेगूसराय के यातायात में कई बदलाव किए
गए हैं। रूट डायवर्ट किए जाने को लेकर सूचना विभिन्न
माध्यमों से प्रसारित की जा रही है। जिससे लोगों को
परेशानी नहीं हो।
बेगूसराय जिला मुख्यालय में ट्रैफिक चौक से कचहरी
चौक तक की सड़क दोपहर 1:00 से शाम 4:00 बजे
तक प्रभावित रहेगा। राहगीरों से शहर से बाहर निकलने
और शहर में प्रवेश के लिए अन्य वैकल्पिक मार्ग का
उपयोग करने की सलाह प्रशासन द्वारा दी गई है।
लोहिया नगर फ्लाईओवर (आरओबी) पर सुबह 10:00
बजे से शाम 4:00 तक यातायात प्रभावित रहेगा।
रजौड़ा से नीमाचांदपुरा जाने वाली सड़क 11:30 से
2:30 बजे तक प्रभावित रहेगा। गुप्ता लखमीनियां बांध
फेज-वन एवं फेज-टू में सुबह 9:00 बजे से दोपहर
1:00 बजे तक यातायात प्रभावित रहेगा।
SH-55 पर सिउरी से बेगूसराय एवं बेगूसराय से सिउरी
पुल के बीच 11:30 बजे से 2:30 बजे तक यातायात
प्रभावित रहेगा। बेगूसराय से मंझौल की ओर जाने के लिए गांधी चौक बाघी से वीरपुर की ओर जाने वाले रास्ते


का उपयोग किया जाएगा। वहीं, मुंगेर और खगड़िया से
मंझौल की ओर जाने वाले वाहन बलिया से ही डंडारी के
रास्ते का उपयोग करेंगे।
दूसरी ओर मुख्यमंत्री के मंझौल में कार्यक्रम को लेकर
SH-55 से गुजरने वाले वाहनों का रूट एसडीओ द्वारा
डायवर्ट कर दिया गया है। सुबह 8:00 से शाम 5:00
बजे तक रोसड़ा से बेगूसराय की ओर जाने वाले वाहन
रामपुर घाट होते हुए बेगूसराय जाएंगे। वहीं, बखरी एवं
गढ़पुरा से आने वाले वाहन डंडारी और बलिया होते हुए
बेगूसराय की ओर जाएंगे।
गढ़पुरा बस स्टैंड चौक से हरसाइन पुल होते हुए
मंझौल और बेगूसराय जाने वाला मार्ग वाहनों के लिए
बंद रहेगा। नावकोठी प्रखंड मुख्यालय से पहसारा
चौक-मंझौल होते हुए बेगूसराय जाने का मार्ग बंद
रहेगा। नावकोठी से इसफा पुल-सूजा- खातोपुर होते हुए
बेगूसराय जा सकते हैं। गढ़पुरा एवं बखरी से बेगूसराय
जाने के लिए परिहारा – डंडारी – बलिया रूट बेहतर है।

Leave a Comment