मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के दौरान आज
शनिवार को बेगूसराय पहुंचे हैं। यहां जीविका दीदियों
से बात करते हुए सीएम नीतीश ने कहा, ‘पहले कोई
लड़की कपड़ा पहनती थी क्या। अब कितना बढ़िया हो
गया। सब अच्छा कपड़ा पहन रहीं हैं। पहले नहीं बोल
पाती थी। अब बहुत अच्छा है। जहां भी जाते हैं जीविका
दीदी से बात करते हैं । ‘
मुख्यमंत्री यब ये बातें कर रहे थे, उस दौरान डिप्टी सीएम
सम्राट चौधरी और मंत्री विजय कुमार चौधरी भी वहीं थे।
इससे पहले समस्तीपुर में नीतीश कुमार ने जीविका
दीदियों से बात करते हुए कहा था कि हम सभी को माता
ने ही पैदा किया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इतना
बोलते ही डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कह दिया कि
चलिए न सर… हो गया।

आरजेडी लगातार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति
यात्रा पर सवाल उठा रही है। आरजेडी सुप्रीमो लालू
प्रसाद ने यात्रा से पहले कहा था कि नीतीश कुमार यात्रा
पर नहीं जा रहे हैं बल्कि आंख सेंकने जा रहे हैं। वहीं
तेजस्वी यादव लगातार दावा कर रहे हैं कि मुख्यमंत्री की
तबीयत ठीक नही हैं और वह थक चुके हैं। सरकार कुछ
अधिकारी चला रहे हैं।
कई योजनाओं की शुरुआत की
बेगूसराय में सीएम का मुख्य कार्यक्रम मटिहानी प्रखंड
के मनियप्पा में है, जहां वह कई योजनाओं की शुरुआत
की। साथ ही जीविका के लगाए स्टॉल का निरीक्षण भी
किया। इसके अलावा मनियप्पा में नवनिर्मित तालाब का
उद्घाटन किया और इसमें बीज छोड़े।
समेकित बाल विकास परियोजना (आईसीडीएस) के
स्टॉल का निरीक्षण भी किया। मुख्यमंत्री की सुरक्षा को
लेकर कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। बेगूसराय में मुख्यमंत्री
नीतीश कुमार की 8वीं यात्रा है, लेकिन पहली बार ऐसा
हो रहा है, जब तीन जगह पर दो-दो हेलीपैड बनाए गए हैं।