MOKAMA : इस वक्त एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है कि छोटे सरकार के नाम से मशहूर पूर्व विधायक अनंत कुमार सिंह पर जानलेवा हमला हुआ है। मोकामा प्रखंड के नौरंगा – जलालपुर गांव में मोकामा के पूर्व विधायक अनंत कुमार सिंह पर कुख्यात अपराधी सोनू-मोनू गैंग ने जबरदस्त फायरिंग की है। जानकारी के मुताबिक पूर्व विधायक अनंत सिंह के काफिले में शामिल एक शख्स को गोली लगी है। छोटे सरकार अनंत सिंह पर जानलेवा हमला इस फायरिंग में मोकामा के पूर्व विधायक अनंत कुमार सिंह बाल-बाल बच गए हैं। घटना के बाद नौरंगा गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। बाढ़ डीएसपी मौके पर कैंप कर रहे हैं। बताया जाता है कि सोनू – मोनू गैंग ने गांव के एक परिवार को जमकर पीटा और घर से बाहर कर ताला जड़ दिया।